logo

Viral Video : कुछ इस अंदाज में Dhoni ने मनाया नए साल का जश्न, पत्नी ने शेयर किया वीडियो

dhoni_new_year.jpg

डेस्क:
नए साल के जश्न में जहां पूरी दुनिया डूबी दिखी वहीं भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह भी पूरे पार्टी मूड में नजर आए। माही ने अपना नया साल दुबई में सेलिब्रेट किया। कप्तान की पत्नी साक्षी धोनी ने उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। जिसमें धोनी अपने बेटी जीवा को गोद में लिए नजर आ रहे है। दोनों नए साल को लेकर हो रही आतिशबाजी का लुप्त उठाते नजर आ रहे हैं। धोनी का यह वीडिया सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पिता-बेटी का अनोखा रिश्ता साफ देखा जा सकता है।


'ए स्काई फुल स्टार्स' लिखकर किया पोस्ट
साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर रविवार सुबह एक वीडिया साझा किया। जिमने उन्होंने 'ए स्काई फुल स्टार्स' लिखकर पोस्ट किया था। जिसमें धोनी बेटी जीवा को गोद में लिए रात के आसमान में आतिशबाजी का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं।


विराट ने भी दुबई में मनाया नयू ईयर
धोनी के अलावा अन्य भारतीय किक्रेटरों ने भी अपना नया साल अपने काफी धमाके साथ सेलिब्रेट किया। विराट-अनुष्का की बात करें तो इस कपल ने भी अपना नया दुबई में ही मनाया। दुबई में विराट के भाई-बहन भी रहते है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि विराट और धोनी के परिवार ने एक साथ नए साल का वेलकम किया। विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ फोटो शेयर कर नए साल की शुभकामनाएं दीं। अनुष्का ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट के साथ एक तस्वीर शेयर की। वहीं रोहित शर्मा ने अपने पत्नी के साथ मालदीप में नया साल मनाया। 


केएल-अथिया एक साथ दिखे

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज हार्दिक पंड्या ने भी अपने परिवार के साथ नया साल मनाया। बता दें कि हाल ही में श्रीलंका दौरे के लिए टी-20 टीम की कप्तानी पंड्या को मिला है। उन्होंने पत्नी नताशा स्टेनकोविक के साथ फोटो शेयर का शुभकामनाएं दी। यह फोटो किसी होटल में पार्टी से पहले का है। जल्दी ही शादी के बंधन जा रहे केएल राहुल और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी एक साथ दिखे।